रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड की कुंदला पंचायत के लेंकेया गांव में माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए आठ और तीन साल के दो बच्चों की मदद के लिए प्रशासन आगे आया है। बीमारी के कारण मां सावित्री देवी की मौत के चार दिन बाद पिता योगेंद्र मुंडा की भी मृत्यु हो गई थी। माता-पिता के निधन के बाद दोनों बच्चों के सामने देखभाल और पढ़ाई की चिंता खड़ी हो गई थी। रिश्ते में दूर के चाचा दोनों बच्चों को अपने पास रखकर करीब एक महीने से उनकी देखभाल कर रहे थे। बच्चों की स्थिति की जानकारी बुंडू अनुमंडल प्रशासन को मिलने के बाद आगे की व्यवस्था की पहल शुरू की गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आया प्रशासन, गुरुकुल में कराया दाखिला उपायुक्त रांची के निर्देश पर बुधवार को बुंडू एसडीओ मोहन लाल मरांडी के नेतृत्व में प्रशा...