रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में शनिवार को माताओं ने संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए अखंड निर्जला जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत रखा। व्रती महिलाओं ने समूहों में एकत्र होकर पीपल की डाल स्थापित की और भगवान जीमूतवाहन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत कथा सुनी। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने गले में जिउतिया धारण कर अपनी संतानों के आरोग्य व लंबी उम्र की कामना की। शहर में कई स्थानों पर पीपल के वृक्ष के नीचे भी सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया। धर्मशास्त्रों के अनुसार, इस व्रत में रात्रि जागरण, प्रभु चिंतन, मनन और षोडशोपचार विधि से की गई भक्ति विशेष फलदायी मानी जाती है। यह भी पढ़ें- पेटरवार एवं आसपास के क्षेत्रों में जिउतिया पर्व की धूम उदया तिथि मानने वाली व्रतियों ने रविवार तड़के सूर्योदय से पू...