रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। माकपा और राज्य किसान सभा के नेतृत्व में 31 अगस्त को प्रखंड कार्यालय के समक्ष भ्रष्टाचार और जनमुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में यूरिया, डीएपी और कीटनाशक की मनमानी कीमत वसूली, बुंडू-बंता सड़क चौड़ीकरण के लिए कृषि जमीन के अधिग्रहण, फसल बीमा योजना की तिथि बढ़ाने और प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित स्थानीय मुद्दे उठाए जाएंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो, राहे अंचल किसान सभा के सचिव बिशम्बर महतो, माकपा लोकल कमेटी के सचिव जयपाल सिंह मुंडा, पांडू राम मुंडा और शोभाराम महतो करेंगे। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...