रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची। डोरंडा स्थित श्री शिव महावीर मंदिर परिसर में रविवार को मां फाउंडेशन द्वारा साड़ी एवं अन्न भंडारा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था ने 100 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां प्रदान कीं और 151 लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया। उद्देश्य मानवता, सेवा और सहयोग का संदेश देना था। मौके पर महंत आशुतोष मिश्रा, डॉ. उषा रानी, डॉ. ओम कुमारी, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. हरेन्द्र शर्मा, अमिता शर्मा, गीता ओझा और डॉ. सुमन दूबे उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मां फाउंडेशन की ओर से साड़ी व अन्न भंडारे का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...