Ranchi News: मां फाउंडेशन की ओर से साड़ी व अन्न भंडारे का आयोजन
रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।मां फाउंडेशन की ओर से रविवार को डोरंडा स्थित श्री शिव महावीर मंदिर परिसर में साड़ी व अन्न भंडारे वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्था की ओर से 100 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। वहीं,151 लोगों के बीच अन्न भंडारे भोग का वितरण हुआ। संस्था के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता , सेवा, सहयोग और लोगों के बीच मानवता का संदेश देना है। मौके पर महंत आशुतोष मिश्रा , डॉ उषा रानी , डॉ ओम कुमारी , डॉ सतीश मिढ़ा , डॉ राजीव रंजन , डॉ हरेन्द्र शर्मा , अमिता शर्मा , गीता ओझा , डॉ सुमन दूबे व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.