Ranchi News: मांडर में 17 मवेशियों के साथ एक गिरफ्तार
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के टटकुंदो गांव के समीप सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से 17 गोवंशों को संदिग्ध परिस्थितियों में ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़कर मांडर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़ा गया हमीद खान, बेड़ो थाना क्षेत्र के चचकोपी गांव का निवासी है। वह 17 गोवंशों को पैदल टांगरबसली से इटकी की ओर ले जा रहा था। टटकुंदो गांव के पास ग्रामीणों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी के साथ सभी गोवंश पुलिस को सौंप दिए। इसके बाद मांडर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.