Ranchi News: मांडर में सड़क हादसे में तीन घायल, एक गंभीर
रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। बाइक का संतुलन बिगड़ने से थाना क्षेत्र के सुरसा-बसकी रोड पर बसकी नदी के निकट गुरुवार दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान गुड़गुड़जाड़ी गांव निवासी 19 वर्षीय विष्णु उरांव, 18 वर्षीय जीवन उरांव और 25 वर्षीय विनोद उरांव के रूप में हुई है। इनमें विष्णु उरांव की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि तीनों युवक किसी से मिलने बसकी जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बसकी नदी के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: गालूडीह : बाइक हादसे में एक युवक का पैर कटा, दो गंभीर सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस सभी को मांडर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंची। वहां प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.