रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मांडर थाना चौक पर शनिवार की शाम स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान डाल्टेनगंज निवासी 28 वर्षीय अमन गुप्ता के रूप में हुई है। उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि अमन मांडर में रहकर चना-भूंजा बेचने का काम करता है। शनिवार शाम करीब सात बजे वह बाजारटांड़ से बाइक लेकर थाना चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण लगे जाम के बीच वह स्कार्पियो की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मांडर चौक पर दुकानदारों द्वारा सड़क तक दुकानें फैलाने और खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों के वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े करने के कारण अक्सर जाम लगा रहता है। इससे राहगीरों क...