Ranchi News: मांडर में युवती का शव पेड़ से लटका मिला
रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कैम्बो गांव में मंगलवार को 19 वर्षीय युवती का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। मृतका की पहचान कैम्बो के पाहन टोली निवासी दिलीप एक्का की पुत्री प्रीति एक्का के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रीति कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में थी। मंगलवार सुबह परिवार के सदस्य खेत में काम करने चले गए थे। दोपहर में उसकी मां को जानकारी मिली कि कैम्बो के बबुआ गढ़ा के पास एक पेड़ में गमछे के सहारे प्रीति का शव लटका हुआ है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया गया कि तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी प्रीति दो दिन पहले स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.