रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के मुड़मा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान को चोरों ने गुरुवार रात निशाना बनाया। छत का एसबेस्टस शीट तोड़कर दुकान में घुसे बदमाश नकदी समेत करीब 50 हजार रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए। मुड़मा चौक स्थित लवली मोबाइल दुकान के संचालक सूरज ठाकुर रोज की तरह गुरुवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो छप्पर टूटा हुआ मिला और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि दुकान से पांच हजार रुपये नकद, एक प्रिंटर, स्पीकर, मोबाइल हेडफोन, मोबाइल कवर सहित अन्य कई सामान गायब हैं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स का शटर तोड़कर मोबाइल-लैपटॉप चोरी चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना तत्काल मांडर थाना ...