Ranchi News: मांडर में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। कंदरी स्थित भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सतीश कुमार सिन्हा मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग और भारथी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर तनाव प्रबंधन, अवसाद, चिंता और मानसिक बीमारियों के शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी। साथ ही मानसिक रोगियों की देखभाल और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के उपायों पर प्रकाश डाला गया। भारथी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या रश्मि तिर्की ने इस वर्ष की थीम 'जीने के अनुभवों को सुना जाए: सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव' पर अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सूर्या नर्सिंग कॉलेज, चक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.