रांची, सितम्बर 10 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। सुरसा गांव के बाद अब मुड़मा गांव में भी 35 जीवित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए फर्जी प्रपत्र-7 भरने का मामला सामने आया है। इसे लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण अंजुमन समिति मुड़मा के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सक्रिय एक बूथ स्तरीय अभिकर्ता ने मुड़मा के 35 जीवित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए गलत तरीके से प्रपत्र-7 भरकर बूथ स्तरीय अधिकारी के पास जमा करा दिया। बूथ स्तरीय अधिकारी ने इसकी जानकारी 6 सितंबर को ही मांडर अंचलाधिकारी को दे दी थी। यह भी पढ़ें- एस आई आर में नाम काटे जाने को लेकर दर्ज कराई आपत्ति इसके बाद अंचलाधिकारी ने खुद मुड़मा पहुंचकर मामले की जांच की थी। प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने अंचल...