रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के टांगर बसली गांव में शनिवार शाम तालाब में डूबने से 45 वर्षीय सोमरा उरांव की मौत हो गई। बताया जाता है कि सोमरा गांव के किनारे स्थित तालाब के पास बैठे थे। इसी दौरान अचानक तालाब में गिर गए। एक व्यक्ति ने उन्हें बचाने और तालाब से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। उसने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक सोमरा की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमरा मिर्गी के मरीज थे। आशंका है कि तालाब के किनारे बैठे रहने के दौरान उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा और वह तालाब में गिर गए। सोमरा किसान थे और खेती-बाड़ी कर पत्नी व दो बच्चों का पालन-पोषण करते थे। सूचना मिल...