Ranchi News: मांडर टोल नाके के पास बाइक की टक्कर से दो गंभीर
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मांडर टोल नाके के समीप गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बाइक की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चान्हो थाना क्षेत्र के चोरेया गांव निवासी 40 वर्षीय झिरगा उरांव और करकट निवासी 45 वर्षीय विष्णु उरांव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि झिरगा उरांव अपने एक दोस्त के साथ बाइक से मांडर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टोल नाके के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पैदल चल रहे विष्णु उरांव से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार झिरगा और उनके साथ बैठे व्यक्ति के अलावा पैदल चल रहे विष्णु को भी चोटें आईं। घटना के बाद झिरगा के साथ बाइक पर बैठा व्यक्ति मौके से चला गया।सूचना मिलने पर मांडर पुलिस दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.