रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बीजूपाड़ा बस्ती के निकट एनएच किनारे शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मांडर थाना क्षेत्र के सोसई गांव निवासी 45 वर्षीय मनोहर खलखो के रूप में की गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर के बाईं तरफ हल्की चोट के निशान पाए गए हैं। शव सड़क से कुछ हटकर मिलने के कारण पुलिस मामले को संदेहास्पद मानते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। चान्हो थाना प्रभारी टिंकू रजक के अनुसार मौत के कारणों के संबंध में अभी कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की तह तक पहुंचने के लिए आसपास के क्षेत्रों म...