रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। विभिन्न मांगों को लेकर 3 सितंबर को आत्मदाह करने की घोषणा कर चुके रांची नगर निगम कर्मचारी संघ ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया है। संघ की ओर से आत्मदाह की लिखित सूचना निदेशक, नगरीय प्रशासन निदेशालय को दी गई थी। इसके बाद निदेशक कार्यालय कक्ष में संघ के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई। वार्ता में निदेशक ने संघ की मांगों पर 15 दिनों के भीतर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद संघ ने आत्मदाह स्थगित करने का निर्णय लिया। बैठक में कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संघ ने बताया कि गैर-मैट्रिक और मैट्रिक पास आश्रितों की नियुक्ति का मामला लंबित है। इस पर निदेशक ने जल्द पद सृजित कर चतुर्थवर्गीय पदों पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने की बात क...