Ranchi News: मांगों को ले चिकित्सकों का प्रदर्शन जारी, 22 से अनिश्चितकालीन बहिष्कार
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यभर के चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को रिम्स में चिकित्सकों ने प्रदर्शन कर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। इस दौरान चिकित्सकों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई और मांगों से संबंधित ज्ञापन रांची डीसी को सौंपा। चिकित्सकों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन अब तक उन पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में आंदोलन के जरिए सरकार का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा रहा है। चिकित्सकों की प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार की तर्ज पर डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन एसीपी लागू करना, 50 बेड से कम क्षमता वाले अस्पतालों को क्लिनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट के प्रावधानों से छूट देना और डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.