Ranchi News: मांगें नहीं मानीं तो 15 से हड़ताल करेंगे नगर निगम के सफाईकर्मी
रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची नगर निगम के सफाईकर्मियों ने मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन ने घोषणा की है कि यदि उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी तो 15 अक्तूबर से हड़ताल शुरू की जाएगी। इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। यूनियन ने सभी सफाईकर्मियों से 12 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचने को कहा है। वहीं, 15 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यूनियन की ओर से कहा गया है कि सफाईकर्मियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर नगर निगम प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। मजदूरों ने न्यूनतम वेतन, स्थायी नौकरी, बोनस, बकाया वेतन और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
वेतन और स्थायी नौकरी की मांग 18 हजार रुपये न्यूनतम वेतन की मांग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.