रांची, नवम्बर 10 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को उनकी जन्मस्थली उलिहातू में आयोजित होने वाले राजकीय बिरसा महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों की ओर से अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, कलाकारों के चयन एवं आमंत्रण, कार्यक्रम संचालन के लिए एंकर की व्यवस्था तथा कार्यक्रमों के समयबद्ध संचालन पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बैनर, होर्डिंग एवं अन्य माध्य...