Ranchi News: महिला से चेन छीनकर भागे अपराधी
रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में स्नैचरों का तांडव लगातार जारी है। कोकर खोरहा टोली स्थित लीची बगान की रहने वाली ग्रेस किस्पोट्टा से बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में ग्रेस किस्पोट्टा ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह डॉन बोस्को चर्च कोकर खोरहाटोली से अपने घर लीची बगान खोरहा टोली पैदल जा रही थी। उसी समय एक बाइक पर सवार दो युवक सामने से आये और उनके गले से सोने की चेन को छीनकर डॉन बोस्को स्कूल की तरफ तेजी से भाग गये। अपराधी हेलमेट पहनकर थे। हालांकि, घटना के बाद पीड़िता ने शोर भी मचाया, लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.