रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सड़क जाम रहने पर दूसरे मार्ग से ले जाने व दोगुना किनाये से इनकार करने पर रैपिडो चालक द्वारा महिला चिकित्सक से अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। डोरंडा थाना क्षेत्र की डॉ नसरीन जमाल ने अरगोड़ा थाना में चालक पर केस दर्ज कराया है। बताया गया है कि वह शुक्रवार को दोपहर में जेसीईआरटी राली जाने के लिए रैपिडो बुक कराया। कडरू के पास जाम देख चालक ने दूसरे रास्ते से जाने का पूछा और रातू तक के 394 रुपये किराये की बजाय 700 रुपये मांगे। इस पर डॉ नसरीन ने कडरू में ही रैपिडो छोड़ने की बात कही तो चालक दुर्व्यवहार करने लगा और अपशब्द कहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...