Ranchi News: महिला सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र बेनकाब : सीमा सिंह
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेएनयू के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद डॉ अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े यौन उत्पीड़न प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेस भवन के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता जिला स्कूल मैदान से हाथों में तख्तियां एवं पार्टी के झंडे लेकर जुलूस के रूप में निकलीं। कांग्रेस भवन पहुंचने पर प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बैरिकेडिंग पार करने के प्रयास के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ नोक-झोंक भी हुई। इसके बाद महिला कार्यकर्ता धरने पर बैठ गईं और घंटों नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.