रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रांची। खेलगांव थाना क्षेत्र के सुगनू के रहने वाले सुरेंद्र महतो और उनकी पत्नी होलिका देवी पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया है। आरोप जीतू महतो उनकी पत्नी और पुत्रियों पर लगा है। इस संबंध में सुरेंद्र ने सभी के विरुद्ध खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई को सभी आरोपी उनके घर में घुस गए। उनकी पत्नी को जमीन पर पटक कर पीटा। बीच-बचाव करने गए तो उन्हें भी आरोपियों खूब मारा-पीटा। इस घटना में उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आयीं। उनका इलाज रिम्स में चल रहा है। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...