Ranchi News: महिला फुटबॉल में हुरहुरी की टीम बनी विजेता
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। सिलागाईं में आयोजित महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हुरहुरी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वीर बुधु भगत विद्यालय, सिलागाईं की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से किया गया था। मौके पर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सह अधिवक्ता आशुतोष तिवारी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और आपसी एकता की भावना विकसित होती है। ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों में खेल की अपार संभावनाएं हैं। उन्हें बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्होंने खिलाड़ियों से हार से सीख लेकर निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.