Ranchi News: महिला पर चाकू से हमला कर किया घायल, पति-पत्नी पर केस
रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: रांची। धुर्वा न्यू एसटी कॉलोनी निवासी अनिता देवी पर न सिर्फ चाकू से हमला किया गया, बल्कि आरोपी ने दांत काटकर उन्हें जख्मी कर दिया है। आरोप नैना देवी और उसके पति उत्तम यादव पर लगा है। इस संबंध में अनिता देवी ने दोनों के विरुद्ध धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अनिता देवी का आरोप है कि 16 अगस्त को आरोपी नैना बिना किसी कारण से उनसे उलझ गई। गाली-गलौज करते हुए उन पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में दांत से काट दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.