Ranchi News: महिला के घर से नगदी समेत तीन लाख के जेवर चोरी
रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: रांची। पंडरा सरहुल नगर की रहने वाली ज्योति कुमारी के घर से नगदी समेत तीन लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ली। इस संबंध में चोरी ने पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। ज्योति सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की शाम छत पर टहलने के लिए गई थी। नीचे उतर कर जब वह कमरे में गई तो देखा कि अलमीरा खुला हुआ है और उसमें रखे सोना-चांदी के जेवरात गायब हैं। 15 हजार नगद भी नहीं थे। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.