रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: रांची। विप्र फाउंडेशन, झारखंड जोन-छह के तत्वावधान में मारवाड़ी ब्राह्मण सभा भवन में महिला उद्यमी प्रदर्शनी सह तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 10 से 12 स्टॉल लगाए, जिनमें राखी, परिधान, इमिटेशन ज्वेलरी और व्यंजन प्रदर्शित किए गए। इस दौरान नृत्य व सावन क्वीन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, संगठन महासचिव प्रदीप शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: युवा ब्रह्मर्षि समाज की महिलाओं ने सावन महोत्सव में बिखेरे सांस्कृतिक रंग यह भी पढ़ें- Haldwani News: महावर महिला समिति ने हर्षोल्लास से मनाया तीज महोत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान क...