रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओबर गांव में खादी ग्रामोद्योग द्वारा लगाए गए दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश पंचायती राज संयोजक जैलेंद्र कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया उपस्थित थे। महिलाओं को फल एवं सब्जी के प्रोसेसिंग की विधि बताई जाएगी। संस्था के सचिव इन्द्रसेन सिंह ने बताया यह प्रशिक्षण में 20 महिलाओं का एक यूनिट रहेगा और 10 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण होगा।महिलाओं को आय वृद्धि हेतु प्रोसेसिंग मशीन उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर श्यामदेव चौधरी, कासिम अंसारी, जय शंकर महतो, युगल किशोर बेदिया, रेणुका देवी, अतुल महतो, किरण देवी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...