Ranchi News: महिलाओं को आजीविका बढ़ाने के लिए किया प्रेरित
रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। टांगरबसली संकुल में सोमवार को आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की चौथी वार्षिक आमसभा हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा, ऑडिट रिपोर्ट और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मांडर प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, बीपीएम धीरेंद्र मोहन, जेएसएलपीएस के अधिकारी-कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि, बैंक सखी, सीआरपी और सखी मंडल की दीदियां मौजूद रहीं। प्रमुख ने महिलाओं को समूह से जुड़कर आजीविका बढ़ाने और लखपति दीदी बनने के लिए बधाई दी। उन्होंने बकरी, मुर्गी, बत्तख और गाय पालन से आय बढ़ाने की अपील की। बीपीएम ने जेएसएलपीएस की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि महुआजारी पंचायत में आईएफसी के तहत करीब 250 बकरी पालकों का समूह बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- आजीविका म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.