Ranchi News: महाष्टमी पर देवी भगवती के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर रांची में श्रद्धालुओं ने परम मंगलकारी व्रत रखकर मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह सात बजे से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों का आगमन शुरू हो गया था, जो शाम ढलने तक निरंतर जारी रहा। मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी को मोक्षदायिनी और भय का हरण करने वाली देवी माना जाता है। इस अवसर पर महिलाओं ने अष्टमी व्रत रखकर देवी दुर्गा को हलवा, चना, फल, हरा मूंग, पीला चावल और शृंगार के सामान अर्पित किए। पूजा के उपरांत व्रती महिलाओं ने मां भगवती से अपने अखंड सौभाग्य, संतानों की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। यह भी पढ़ें- Ara News: महा अष्टमी : शहर के देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें- Balra...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.