रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर महावीर चौक बेड़ो से केशामोड़ तक सड़क की स्थिति बेहद जर्जर हो गई है। बरसाती पानी के जमाव के कारण इस मार्ग पर छोटे-बड़े 150 से अधिक गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पूरी तरह जलमग्न नजर आती है। ऐसे में वाहन चालकों को गड्ढों के बीच रास्ता तलाशकर आगे बढ़ना पड़ता है। जलजमाव के कारण छोटे-बड़े वाहन हिचकोले खाते हुए चलते हैं। सड़क से अनजान वाहन चालकों के लिए यह स्थिति और अधिक परेशानी वाली है। कई बार वाहन चालक गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा पाते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग पर पूर्व में छोटे-बड़े कई सड़क हादसे भी हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों की नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग से प्रतिदिन ...