रांची, जुलाई 14 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बोतलो गांव निवासी 35 वर्षीय प्रवासी मजदूर फिलिप भेगरा की महाराष्ट्र में काम के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। सोमवार को मृतक का शव एंबुलेंस से महाराष्ट्र से उसके पैतृक गांव लाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के अनुसार फिलिप भेगरा रोजगार की तलाश में करीब छह माह पहले महाराष्ट्र गया था। वहां वह निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। रविवार को काम के दौरान अचानक उसके सिर पर लोहे का सरिया गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

परिवार की स्थिति ग्रामीणों ने बताया कि फिलिप अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। दो...