रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: रांची। शिक्षिका भारती पांडेय प्रकरण को लेकर झारखंड महाब्राह्मण संघ प्रदेश कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्य के शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सचिव से मुलाकात कर उन्होंने जांचोपरांत दोषी अधिकारी और अन्य जिम्मेवार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें जानकारी दिया कि इस मामले पर उचित प्रशासनिक निर्णय लिया जाता तो ऐसी दुखद स्थिति से बचा जा सकता था। शिक्षा सचिव सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए पलामू उपायुक्त को लिखित निर्देश भेज दिए गए हैं। उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...