Ranchi News: महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के कार्यालय का महुआ माजी ने किया उद्घाटन
रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब में रविवार को रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के नए कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने किया। इस अवसर पर समिति के आजीवन संयोजक डॉ. अजीत कुमार सहाय ने उन्हें चुनरी और अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने बुके देकर सम्मानित किया। डॉ. महुआ माजी ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बंगाल के बाद रांची में ही दुर्गा पूजा का सबसे खास महत्व है, जहां लाखों श्रद्धालु उत्सव का आनंद उठाते हैं। डॉ. सहाय ने समिति के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्वान पंडितों के परामर्श से विसर्जन शोभायात्रा का निर्णय लिया गया है। इस बार भी महानगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य पूजा का आयोजन किया जा रहा है।इस बार भी महानगर और ग्रामीण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.