Ranchi News: महानगर औद्योगिक दुर्गा पूजा समिति में शीला देवी बनीं अध्यक्ष
रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: रांची। महानगर औद्योगिक दुर्गा पूजा समिति, रांची की वार्षिक बैठक रविवार को धुर्वा के एक बैंक्वेट हॉल में हुई। बैठक का शुभारंभ समिति के संस्थापक स्वर्गीय वेद प्रकाश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष शीला देवी ने की, जिसमें शहर की लगभग 33 प्रमुख दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान आगामी शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा विभिन्न समितियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी महानगर औद्योगिक क्षेत्र में पूजा का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे चरण में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें शीला देवी को पुनः अध्यक्ष चुना गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.