Ranchi News: महादानी मंदिर में होगा अखंड हरिकीर्तन
रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। श्री महादानी सत्संग समिति बेड़ो की ओर से सावन पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार सुबह नौ बजे महादानी मंदिर परिसर में पूजा के बाद 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा। पुजारी मेघनाथ गिरी ने बताया कि रात आठ बजे भगवान भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया जाएगा। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग-भंडारे का प्रसाद बांटा जाएगा। इसमें खिचड़ी, खीर, पूड़ी और बुंदिया का वितरण होगा। अखंड हरिकीर्तन का समापन शनिवार सुबह 11 बजे हवन-पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के बाद किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक महावीर गोप, अध्यक्ष हरखनाथ महतो, उपाध्यक्ष राजू सिंह, जगदीश प्रसाद, सचिव मेघनाथ गिरी, सुरेंद्र सिंह, किशोर कुमार, ईश्वर बड़ाईक, भगत बड़ाइक, बादल खत्री, सीताराम महतो, बजरंग गोप, नागेश्वर पंडा, सिद्धेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.