Ranchi News: महादानी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो के ऐतिहासिक महादानी मंदिर में श्रावणी मेला महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को 'बोलबम' और 'ताड़क बम' के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महादानी मंदिर के अलावा प्रखंड के विभिन्न गांवों के शिवालयों में भी श्रावण मास के पहले दिन भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया गया। महादानी मंदिर में मुख्य पुजारी मेघनाथ गिरी और अशोक पंडा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा की। पूजा-अर्चना से पहले श्रद्धालु भक्ति-भजन और कीर्तन में भी शामिल हुए। मंदिर में पूरे श्रावण मास के दौरान भगवान भोलेनाथ का प्रतिदिन भव्य श्रृंगार और विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : पहले सावन पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.