Ranchi News: महादानी मंदिर और घर में चोरी, दान पेटी का ताला तोड़ नकदी ले उड़े चोर
रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड में शुक्रवार रात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक महादानी मंदिर में अज्ञात चोरों ने तीन दान पेटियों में से एक का ताला तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। वहीं लमकाना गांव में एक घर से आठ गैस सिलेंडर और कैटरिंग का सामान चोरी कर लिया गया। शनिवार सुबह पुजारी मेघनाथ गिरी मंदिर पहुंचे तो दान पेटी का ताला टूटा मिला। बताया गया कि पेटी में हजारों रुपये थे। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर समिति के सदस्यों में आक्रोश फैल गया। समिति के संरक्षक महावीर गोप ने घटना की निंदा करते हुए चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इधर लमकाना गांव में रांची-गुमला फोरलेन मार्ग स्थित परमेश्वर प्रजापति के घर से चोर आठ गैस सिलेंडर, जिनमें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.