Ranchi News: महादानी बाबा मंदिर सज-धज कर तैयार,आज उमड़ेंगे भक्त
रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीनों में माना जाता है। सावन की पहली सोमवारी को लेकर बेड़ो प्रखंड मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में शिवभक्तों के बीच उत्साह है। सोमवार को शिवालयों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। महादानी बाबा मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर परिसरों की साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। शाम में महादानी बाबा मंदिर में भव्य शृंगार पूजा का आयोजन होगा। पहली सोमवारी को देखते हुए महावीर चौक, जिला परिषद चौक, देवी मंडप सहित विभिन्न स्थानों पर पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कहीं भूतनाथ सा शृंगार तो ही दूध से महादेव का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.