रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। युवा कांग्रेस प्रखंड कार्यकारिणी की ओर से रविवार को विशु भगत मेमोरियल महिला महाविद्यालय बेड़ो के सभागार में महाजुटान रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता युवा प्रखंड अध्यक्ष हसीबुल अंसारी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से एकजुट होकर आगामी 30 अगस्त को रांची में होने वाली महाजुटान रैली को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। युवा प्रखंड अध्यक्ष हसीबुल अंसारी ने संगठन को प्रखंड स्तर पर और मजबूत व सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की। रैली को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश और रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजब...