Ranchi News: महर्षि मेंही आश्रम में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। महर्षि मेंही आश्रम मलियादा एवं शबरी कुटिया शांतिपुरी, मुरहू में गुरु पूर्णिमा महापर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद ईश्वर स्तुति, गुरु वंदना तथा ग्रंथ पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऋषिकेश आश्रम के स्वामी गंगाधर जी महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा अपने गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और उनके उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि यह पर्व महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वेदव्यास ने वेदों का संकलन, महाभारत, अठारह पुराण और ब्रह्मसूत्र जैसे महान ग्रंथों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.