Ranchi News: मस्जिद के पास से जवान की बाइक चोरी
रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के न्यू पिर्रा स्थित मस्जिद के पास से झारखंड जगुआर में कार्यरत जवान की अपाचे बाइक चोरी हो गई। मामले में पीड़ित ने रातू थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कटिहार, बिहार निवासी मो. इजहार वर्तमान में झारखंड जगुआर टेंडरग्राम में आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को दोपहर करीब 1:15 बजे अपनी बाइक मस्जिद के सामने खड़ी कर नमाज पढ़ने गए थे। करीब 1:45 बजे लौटे तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.