रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। तिलता स्थित अमृत अस्पताल में भर्ती 55 वर्षीय अरुण कुमार गुप्ता की मौत के बाद शनिवार शाम परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही रातू पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। बताया गया कि अरुण कुमार को 21 सितंबर को अमृत अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित केबिन में भर्ती कराया गया था। 24 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे उन्होंने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में उनका उपचार शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: हादसे में घायल की जिला अस्पताल में मौत, परिजनों का हंगामा स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें पल्स अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौ...