Ranchi News: मरीजों का प्रिस्क्रिप्शन और डिस्चार्ज समरी बोलकर तैयार कर सकेंगे चिकित्सक
रांची, नवम्बर 18 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के अस्पतालों में अब चिकित्सक बोलकर मरीज का प्रिस्क्रिप्शन तैयार कर सकेंगे। इसी तकनीक से डिस्चार्ज समरी तैयार करने की सुविधा भी मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने चिकित्सकों का समय बचाने और मरीजों की उपचार प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए वर्तमान एचआईएमएस सॉफ्टवेयर में वॉयस-टू-स्पीच तकनीक लागू करने का निर्देश दिया गया। अपर मुख्य सचिव ने रिम्स और सदर अस्पताल रांची में इसे तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया है। जल्द ही दोनों अस्पतालों में यह सुविधा शुरू होगी, इसके बाद राज्य के अन्य अस्पतालों में भी विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की वास्तविक जरूरत का आकलन किया जाएगा। इसके लिए राज्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.