रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। रांची में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के डिस्कस थ्रो में प्रखंड के उच्च विद्यालय लांदुपडीह के मनीष मछुआ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के साथ मनीष अब राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होगा। मनीष की सफलता पर विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य रूबेल लकड़ा, शारीरिक शिक्षा शिक्षक बिंदेश्वर महतो, सुधीर प्रामाणिक, उमाकांत स्वासी, दिलीप कुमार, पीताम्बर महतो, अशोक कुमार, परेश महतो और विवेक कुमार आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...