रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से शहरी क्षेत्र की सरकारी भूमि, सार्वजनिक परिसंपत्तियों व नगर निकाय की संपत्तियों को अवैध कब्जे व अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित रखने और उन्हें जनहित में उपयोगी परिसंपत्तियों के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम के वरीय पदाधिकारियों के साथ वार्ड संख्या-49 के मनीटोला, फिरदौस नगर, नीम चौक के पास स्थित करीब 5 एकड़ सरकारी (केसरेहिंद) जमीन का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने भूमि की वास्तविक स्थिति, सीमांकन, अवैध कब्जों व अतिक्रमण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि अंचल प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से भूमि की विधिवत मापी कराई जाए और मापी के आधार पर सरकारी भूमि पर किए गए प्रत्येक अवैध अ...