Ranchi News: मनीटोला काली मंदिर का सजा द्वार, झांकियां बनीं मुख्य आकर्षण
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची। मां काली पूजा महोत्सव को लेकर डोरंडा स्थित मनीटोला काली मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत और दर्शन के लिए बंगला मंडप मार्ग से लेकर मनीटोला मंदिर परिसर तक भव्य तोरणद्वार, आकर्षक विद्युत सज्जा और ताजे फूलों से विशेष साज-सज्जा की गई है। रविवार को पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और ताशा पार्टी की गूंज के साथ मां काली का भव्य स्वागत किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहेगा। मंदिर समिति और स्थानीय निवासियों के सहयोग से इस वर्ष की सजावट को विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्वरूप दिया गया है। रास्ते भर बनी झांकियों और लाइट गेट के माध्यम से भव्य श्रीराम मंदिर, चारों धाम तथा कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान शिव-पार्वती के मनमोहक स्वरूपों की झलकियां प्रस्तुत की गई हैं।शाम यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.