Ranchi News: मनरेगा की 1620 योजनाओं पर शुरू हुआ काम
रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत मनरेगा की 1620 योजनाओं को डिमांड में लेकर वीबी जीरामजी योजना के तहत स्वीकृति देते हुए काम शुरू किया गया है। विकसित भारत के तहत योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यों को जल संरक्षण, मुख्य ग्रामीण संरचना, ग्रामीण आजीविका और आपदा प्रबंधन चार भागों में बांटा गया है। स्वीकृत योजनाओं में बिरसा सिंचाई कूप 224, बिरसा हरित ग्राम योजना 262, अबुआ आवास 238, सेड 67, आंगनबाड़ी 8, दीदी बाड़ी 336 और प्रधानमंत्री आवास 485 शामिल हैं। इसके अलावा पिगरी, कुक्कुट और गाय शेड का निर्माण भी कराया जाएगा। सरकार 1620 योजनाओं पर करेगी 32.85 करोड़ रुपये खर्च
वित्तीय वर्ष 2025-26 का खर्च वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 1620 योजनाओं पर सरकार करीब 32.85 करोड़ रुपये खर्च करे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.