Ranchi News: मध्यान भोजन की व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : बीडीओ
रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ ज्योति कुमारी ने की। बैठक में झारखंड राज्य मध्यान भोजन प्राधिकरण, रांची और जिला शिक्षा अधीक्षक, खूंटी की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रखंड के मध्यान भोजन संचालित सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ज्योति कुमारी ने सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय की सभी पंजी नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और प्रतिदिन निर्धारित मीनू के अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.