Ranchi News: मधुलिका ने एक घंटे में 49 रेसिपी तैयार कर बनाया रिकॉर्ड
रांची, नवम्बर 13 -- Ranchi News: रांची। रांची की मधुलिका सिन्हा ने एक घंटे में 49 रेसिपी तैयार कर कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसके लिए उन्हें हार्वर्ड वर्ल्ड अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। उनके द्वारा निर्मित रोस्टेड मखाना 13 फ्लेवर्स व प्रीमियम पैकेजिंग में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मिथिलांचल के लोकप्रिय और जीआई-टैग प्राप्त मखाने को विभिन्न फ्लेवर्स में तैयार करने के लिए केवल ऑलिव ऑयल का उपयोग किया जाता है। स्वाद और गुणवत्ता के कारण देशभर से इसकी मांग हो रही है। मधुलिका सेवानिवृत्त जिला गव्य विकास पदाधिकारी अशोक सिन्हा व मंजू सिन्हा की पुत्री हैं। उन्होंने लाला लाजपत राय स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा के बाद डेयरी टेक्नोलॉजी में डिग्री हासिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.